Thursday, 01 Oct 2026

'अगर चंपई दा विभीषण हैं तो हेमंत सोरेन रावण हैं': सुदेश महतो

रांची (22 अगस्त 24)। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को विभीषण कहे जाने पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने पलटवार किया है। सुदेश महतो ने कहा कि अगर चंपई दा विभीषण हैं तो राज्य में रावण कौन है, बन्ना गुप्ता को बताना चाहिए।

सुदेश महतो ने कहा कि झामुमो के चरित्र में विकास नहीं है। झामुमो ने सिर्फ एक परिवार का विकास किया है। सीएम हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना सुदेश महतो ने कि हम राम के भक्त हैं। लंका को ढहा देंगे। हमारी सोच पढ़ाई, दवाई, कमाई और न्याय हैं। महतो ने कहा कि अगर चंपई दा विभीषण हैं तो राज्य में रावण हेमंत सोरेन हैं। आजसू प्रमुख ने कहा कि अबुआ आवास योजना के नाम पर हेमंत सरकार ने राज्य के लोगों को ठगने का काम किया है। तीन लाख बोलकर 2 लाख दिया जा रहा है। राज्य में 29 लाख अबुआ आवास आवेदन जमा हुआ।

बता दें कि राज्य सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा के साथ सांठगांठ में जुटे थे। अभी भी वे हेमंत सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हेमंत सोरेन को जेल से रिहा किया जा रहा था तो वे कैबिनेट की बैठक में निर्णय लेने में व्यस्त थे। उक्त बैठक में मौजूद मंत्रियों ने उनका विरोध किया। उन्होंने कहा कि चंपई अपने कार्यकाल में दूसरे विभागों के निर्णय भी स्वयं लेते थे। झारखंड का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, चंपई सोरेन का नाम विभीषण के रूप में दर्ज होगा। जिस पार्टी और माटी ने उनको सबकुछ दिया, उसको ठुकरा कर और अपने आत्मसम्मान को गिरवी रखकर वे सरकार को तोड़ने का कार्य कर रहे थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!