नईदिल्ली (18 अगस्त 24)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। वहीं, इस घटना पर बीजेपी पूरी तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है। इसी बीच बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस घटना को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बड़ी अजीब बात है और मुझे आश्चर्य होता है। बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर खराब है। मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) स्वास्थ्य मंत्री हैं, कानून और व्यवस्था उनके हाथ में है और वे सत्ता में हैं...अगर वे इसे संभाल नहीं सकतीं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया तो बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा।