Thursday, 01 Oct 2026

'आपकी चौथी पीढ़ी भी अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती': शाह

अकोला (10 नवंबर 24)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संविधान की "नकली" प्रति दिखाकर उसका अपमान करने और उसका मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। शाह ने यह भी दावा किया कि भाजपा कभी भी कांग्रेस को अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण लागू करने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के कथित प्रयासों के लिए कांग्रेस पर भी हमला किया। ​उन्होंने कहा, 'कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। मैं राहुल गांधी को चेतावनी देता हूं कि आपकी चौथी पीढ़ी भी अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती है।' शाह ने झारखंड में झामुमो नीत सरकार पर भी निशाना साधा और उसे देश की ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ करार दिया। अमित शाह ने पलामू में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाते हुए कहा, 'राहुल गांधी संविधान की एक प्रति दिखाते हैं। दो दिन पहले ही उनकी पोल खुल गई थी। किसी को संविधान की एक प्रति मिल गई है, जिसे उन्होंने दिखाया है। उस प्रति के कवर पर भारत का संविधान लिखा हुआ था, जिसमें कोई भी सामग्री नहीं थी....संविधान का मज़ाक न उड़ाएं। यह आस्था और भरोसे का सवाल है। संविधान की नकली प्रति लहराकर आपने बीआर अंबेडकर और संविधान सभा का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान का मजाक उड़ाया है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!