Tuesday, 29 Sep 2026

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़े प्रत्येक प्रदेशवासी

भोपाल (30 जून 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश सरकार भी पर्यावरण के प्रति गंभीर है। लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे मध्यप्रदेश में लगायेंगे। ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक टीवी संदेश के माध्यम से कहा कि मुझे संतोष है कि कई जिले जैसे इंदौर, 51 लाख पौधे लगाने वाला है। भोपाल ने बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख पौधे लगाने का भी लक्ष्य तय किया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पूरे आयोजन के प्रति सरकार गंभीर है, यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप सभी को इस अभियान से जुड़ने की अपील करता हूँ। आप अपने परिजन को लेकर, माता जी को साथ लेकर सेल्फी लें। अगर माता जी नहीं हैं तो उनके चित्र के साथ एक पौधा लगाकर सेल्फी ले सकते हैं। अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर भी चित्र अपलोड किया जा सकता है। इससे अन्य लोग प्रेरित होंगे। शासन प्रशासन द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पौधे लगाएं, सरकार उनकी देखभाल करेगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!