नईदिल्ली (08 मई 25)। भारत के पाकिस्तान में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की गई और कई दलों के राजनीतिक नेता इसका हिस्सा बने। पीएम मोदी ने इस बैठक में एक खास संदेश दिया। उन्होंने कहा है कि हम सब मिलजुल कर सामना करेंगे। इसी के साथ उन्होंने भारतीयों को एकजुट रहने की बात भी कही है। बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहा कि हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। जैसा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने (सरकार ने) कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर हम चर्चा नहीं करना चाहते...सबने सपोर्ट किया है। उधर एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी कहा, 'मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है, मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें द रेजिस्टेंस फ्रंट के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाना चाहिए, हमें FATF में पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट में डाले जाने का भी प्रयास करना चाहिए।'