Wednesday, 30 Sep 2026

'कांग्रेस का फार्मूला, बाटों और सत्ता पाओ': नरेंद्र मोदी

नईदिल्ली (10 अक्टूबर 24)। हरियाणा में जीत की हैट्रिर लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस का फार्मूला बाटों और सत्ता हासिल करना है। बता दें कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने रोजगार, जवान, किसान और संविधान जैसे मुद्दे लेकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला था, लेकिन जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया। वहीं अब बीजेपी ने महाराष्ट्र में नवंबर महीने होने जा रहे चुनाव से पहले विपक्ष पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को 10 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार, तथा शिरडी एयरपोर्ट के लिए एक नई टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य में इतनी तेज गति से और बड़े पैमाने पर विकास पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार की गति जरूर तेज थी, लेकिन विकास की गति इतनी नहीं थी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!