Monday, 28 Sep 2026

'कुछ लोगों ने सनातन धर्म की सुपारी ले रखी है': योगी

प्रयागराज (05 फरवरी 25)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग व कुछ सनातन विरोधी तत्व चाहते थे कि महाकुंभ में और बड़ा हादसा हो। मुख्यमंत्री का यह बयान खरगे और यादव द्वारा लोकसभा में संगम में 29 जनवरी को घटी घटना के संबंध में दिए गए बयान के जवाब में आया है। 

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मीडिया से कहा, 'जहां एक ओर पूरा देश और दुनिया सनातन धर्म के इस सबसे बड़े आयोजन का साक्षी बनकर गौरव की अनुभूति कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षड़यंत्र करने वाले तत्वों द्वारा लगातार शरारत पर शरारत करते हुए झूठ व असत्य के नित नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'ये लोग (अखिलेश और खरगे) कुछ सनातन विरोध तत्व चाहते थे कि महाकुंभ में और बड़ा हादसा हो।' 

सीएम योगी ने कहा, 'देश की संसद में मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव का बयान इस ओर सबका ध्यान आकर्षित करता है। ये दोनों वक्तव्य ना केवल इनके सनातन धर्म विरोधी चरित्र को उजागर करते हैं, बल्कि इनकी उस गिद्ध दृष्टि की ओर भी सबका ध्यान आकर्षित करता है, जो लगातार इस महाकुंभ के खिलाफ पहले दिन से दुष्प्रचार कर रहे हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'इनका यह बयान न केवल सनातन धर्म पर प्रहार है, बल्कि निंदनीय और शर्मनाक भी है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!