Thursday, 01 Oct 2026

'जनता से जो वादे किए हैं, पूरी ताकत से पूरे करेंगे': फडणवीस

मुंबई (06 दिसंबर 24)। देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बने। सीएम पद की शपथ लेने के बाद फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र की जनता से जो वादे किए हैं, वो पूरी ताकत से पूरे करेंगे।' महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है, केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था।' देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मैं नहीं मानता कि सरकार बनाने में कोई देरी हुई है। इससे पहले भी 2004 में करीब 12-13 दिन की देरी हुई थी। 2009 में करीब 9 दिन की देरी हुई थी। हमें समझना होगा कि जब गठबंधन सरकार होती है तो कई फैसले लेने पड़ते हैं। गठबंधन सरकार में बहुत बड़े पैमाने पर परामर्श करना पड़ता है। हमने वह परामर्श कर लिया है और हमने पोर्टफोलियो भी लगभग तय कर लिया है, कुछ बचा हुआ है, हम वह भी कर लेंगे।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!