सुल्तानपुर (24 सितंबर 24)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने सुल्तानपुर में ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती के एक और आरोपी का एनकाउंटर किया है। यह एनकाउंटर उन्नाव जिले में हुआ, जिसमें एक आरोपी भाग निकला, जबकि दूसरा जबकि दूसरा आरोपी अनुजप्रताप सिंह बुरी तरह घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस एनकाउंटर के बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भारत के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर, 'जाति-जाति' का शोर मचाते केवल कायर क्रूर।' माना जा रहा है कि इस ट्वीट में सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है, जिन्होंने एनकाउंटर को फर्जी बताया था। सुल्तानपुर में 28 अगस्त को भरत ज्वेलर्स के पास हुई लूट के मामले में अब तक कई मुठभेड़ हुई हैं। दो आरोपी पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जबकि चार अन्य मुठभेड़ में घायल होकर पकड़े गए हैं। पुलिस ने लूट का माल भी बरामद कर लिया है और मास्टर माइंड भी जेल में है। पुलिस का कहना है कि बाकी के तीन आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।