Thursday, 01 Oct 2026

'दिल्ली में आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे': मोदी

नईदिल्ली (06 जनवरी 25)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहिणी जापानी पार्क में भाजपा की परिवर्तन रैली में शामिल हुए। भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज मैंने दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।' पीएम मोदी ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में एक ही आवाज़ गूंज रही है- आप-दा नहीं सहेंगे... बदल के रहेंगे। भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं दिल्ली की जनता से अपील करना चाहता हूं कि दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को एक मौका दें। भाजपा ही दिल्ली का विकास कर सकती है। पिछले 10 सालों में दिल्ली ने जो सरकार देखी है, वह 'आप-दा' से कम नहीं है। अब दिल्ली में केवल यही सुनने को मिलता है कि 'आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे'। दिल्ली विकास चाहती है और दिल्ली की जनता को भाजपा पर भरोसा है।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलेगा। भाजपा ही दिल्ली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी का दर्जा दिला सकती है। दिल्ली की जनता का दिल जीतने और दिल्ली से इस 'आप-दा' को हटाने का यह सबसे अच्छा समय है।' पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले साल केंद्र सरकार ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए 75,000 करोड़ रुपए दिए। दिल्ली को ऐसे विकास की जरूरत है जो इसे दुनिया में शहरी विकास का मॉडल बनाए। यह तभी हो सकता है जब भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें दिल्ली के लिए काम करें।' भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'इस 'आप-दा' सरकार के पास दिल्ली के लोगों के विकास के लिए कोई विजन नहीं है। आज भी दिल्ली में सभी विकास कार्य केंद्र सरकार द्वारा किए गए हैं।' दिल्ली मेट्रो दिल्ली के हर कोने तक पहुंच गई है, यह काम भाजपा ने किया है। यह नमो ट्रेन सेवा, राजमार्ग, फ्लाईओवर, सब कुछ केंद्र सरकार द्वारा किया गया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!