पटना (06 मार्च 25)। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीत गया तो वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगा। प्रशांत किशोर ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने पर नीतीश कुमार को बिहार का लाडला मुख्यमंत्री बता रहे थे। मैं मोदी से अपील करता हूं कि अगली बार बिहार आएं तो यह घोषणा करें कि यही लाडले व्यक्ति अगले पांच वर्ष भी मुख्यमंत्री रहेंगे। यह घोषणा करने पर भारतीय जनता पार्टी को चम्पारण में एक-एक सीट पर हार का सामना करना पड़ेगा।' उन्होंने कहा कि भाजपाई नीतीश कुमार को खाली मुखौटा बना कर वोट लेना चाहते हैं। चुनाव जीतने के बाद इस बार नीतीश कुमार को हटा कर अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।