Wednesday, 07 Oct 2026

'परिवर्तन' का अर्थ भ्रष्ट TMC को उखाड़ फेंकों: अमित शाह

कोलकाता (03 मार्च 26)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शंखनाद के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर से हुंकार भरी। 'परिवर्तन यात्रा' के मंच से ममता बनर्जी सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा के लिए 'परिवर्तन' का अर्थ केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि राज्य को घुसपैठ और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है।

मथुरापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'ममता दीदी कहती हैं कि यह सत्ता हथियाने की यात्रा है। दीदी, परिवर्तन का मतलब सिर्फ मुख्यमंत्री बदलना नहीं होता, वह तो बंगाल की जनता खुद कर देगी। हमारे लिए परिवर्तन का अर्थ है-बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना, भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना और एक ऐसी सरकार बनाना जो विकास को प्राथमिकता दे।' शाह ने राज्य की बदहाली के लिए पिछले दशकों के शासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जिस बंगाल को कभी उसकी समृद्धि के लिए जाना जाता था, उसे पहले वामपंथियों और फिर तृणमूल कांग्रेस ने गर्त में धकेल दिया। अब समय आ गया है कि हम फिर से 'सोनार बांग्ला' का निर्माण करें।

गृह मंत्री ने जानकारी दी कि पूरे पश्चिम बंगाल में कुल नौ 'परिवर्तन यात्राएं' शुरू की जा रही हैं। जबकि सिलीगुड़ी, नबद्वीप, मेदिनीपुर और पुरुलिया से यात्राएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। आज मालदा, हुगली, बर्धमान, उत्तर 24 परगना और मथुरापुर से नई यात्राओं का शुभारंभ हुआ। यह अभियान राज्य के कोने-कोने तक पहुँचेगा और ममता सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखेगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!