Thursday, 01 Oct 2026

'पहली बार जम्मू-कश्मीर में संविधान दिवस मनाया गया': मोदी

नईदिल्ली (26 नवंबर 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि संविधान ने देश की उम्मीदों और जरूरतों को पूरा किया है और यह लोगों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश है। सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है और संविधान हमें रास्ता दिखा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा संविधान देश की हर अपेक्षा और जरूरत को पूरा किया है। संविधान की ताकत के कारण ही आज बाबा साहब का संविधान जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह लागू हो गया है। पहली बार जम्मू-कश्मीर में संविधान दिवस मनाया गया। आज भारत परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है और भारत का संविधान हमें रास्ता दिखा रहा है। यह हमारे लिए मार्गदर्शक प्रकाश बन गया है।' उन्होंने कहा, 'संविधान सभा की बहस के दौरान बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था - 'संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है। इसकी आत्मा हमेशा युग की आत्मा होती है।' पीएम मोदी ने 2008 में आज ही के दिन हुए मुंबई आतंकी हमले का भी जिक्र किया और कहा कि भारत की सुरक्षा को चुनौती देने वाले आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा, 'यह भारतीय संविधान का 75वां वर्ष है - यह देश के लिए बहुत गर्व की बात है। मैं संविधान और संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करता हूं। हम यह नहीं भूल सकते कि आज मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!