Monday, 28 Sep 2026

'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' प्रदेश के विकास को नया आयाम देगी: डॉ. यादव

भोपाल (13 जून 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी को समर्पित 'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' से प्रदेश में पर्यटन के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र को भी लाभ होगा। प्रदेश में बढ़ रही एयर कनेक्टिविटी की सौगात सभी सेक्टरों को मिलेगी और प्रदेश के विकास को नये आयाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' संचालन के शुभारंभ अवसर पर भोपाल एयरपोर्ट स्थित सेवा का टिकट बुकिंग काउंटर आरंभ किया तथा यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश का भौगोलिक क्षेत्र यूरोप के कई देशों से अधिक है, जनसंख्या की दृष्टि से भी हमारा प्रदेश कई देशों से बड़ा है। इस परिपेक्ष्य में प्रदेश में आरंभ हो रही विमान सेवा से परंपरागत रूप से यात्रा में सड़क और रेल मार्ग से लगने वाले समय में बहुत कमी आएगी। प्रदेश के सुदूरवर्ती रीवा- सिंगरौली क्षेत्र से आवागमन सुगम होगा साथ ही समय भी कम लगेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में हवाई यातायात के अंतर्गत तीन प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में सभी प्रमुख स्थलों पर एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध है, आवश्यकता होने पर कलेक्टर से संपर्क कर एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया जा सकता है। चुनाव अवधि में भी एयर एंबुलेंस ने अपनी सेवाएं दी हैं। पूरे देश में केवल मध्यप्रदेश ही है जहा इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एयर एंबुलेंस सेवा समाज के लिए समर्पित है। राज्य सरकार को 6 माह पूर्ण हो रहे हैं । इस अवधि में विकास की दिशा में प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!