Monday, 28 Sep 2026

'बलात्कारियों के साथ ममता बनर्जी पूरी तरह खड़ी है': भाजपा का हमला

रांची (17 अगस्त 24)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में बीजेपी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ को लेकर बहुत उत्साहित होकर कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है, लेकिन जिस तरह से पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में एक जूनियर डॉक्टर की बेरहमी से हत्या ने हमारे समाज को शर्मसार किया है।

जफर इस्लाम ने कहा कि जिस तरह से लगातार छत्तीस घंटे तक सेवा करने के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसकी हत्या हुई है। सीएम के साथ साथ गृह और स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले पर एक बार भी ममता बनर्जी का कोई बयान नहीं आया है। ताज्जुब की बात है कि वह विपक्षी दलों पर आरोप लगा रही है। ममता बनर्जी सरकार सबूत को नष्ट करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का कांड निर्भया मामले में हुआ था। पूरा देश ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया था।

जफर इस्लाम ने कहा कि पुलिस को साफ तौर पर सरकार द्वारा कहा गया है कि कोई एफआईआर दर्ज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक साजिश रची गई है। इस हत्या के पीछे मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने उनके परिजनों को फोन कर कहा कि आपकी बेटी बीमार है वहीं थोड़ी देर बाद फिर कहा गया है कि उसने सुसाइड कर ली है। जफर इस्लाम ने कहा कि ममता बनर्जी ने उस सुपरिटेंडेंट को पुरस्कृत किया है। हाईकोर्ट के अनुसार ममता बनर्जी पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है। बलात्कारियों के साथ ममता बनर्जी पूरी तरह खड़ी रही।

Tags:

Follow us

This question is not available..!