Wednesday, 30 Sep 2026

'बलात्कारियों को बचाने के लिए सैफई परिवार खूंटा गाड़ देता है': मौर्य

लखनऊ (03 अगस्त 24)।  अयोध्या में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए बलात्कार की घटना पर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के डीएनए टेस्ट के बयान पर डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फ़ितरत है। अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफ़ई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है। केशवप्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, 'बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फ़ितरत है। अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफ़ई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है। सपा होगी सफा।'

इससे पहले अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप केस पर कहा था कि जिन पर भी आरोप लगा है, उसका डीएनए टेस्ट होना चाहिए और इंसाफ किया जाना चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा कि इस केस में सिर्फ आरोप लगाकर सियासत नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए। वहीं बीएसपी चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को घेरते हुए पूछा, 'सपा सरकार में ऐसे कितने टेस्ट हुए हैं?' अखिलेश यादव के बयान को आगे बढ़ाते हुए फैजाबाद से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसी निर्दोष को ना फंसाया जाए। डीएनए टेस्ट करा लिया जाए। समाजवादी पार्टी पाड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। बीजेपी की तरफ से उठाए गए तस्वीर के मुद्दे पर अवधेश प्रसाद ने कहा, 'रोज कम से कम 500 लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाते हैं। हम फोटो को कैसे नकार सकते हैं।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!