Thursday, 01 Oct 2026

'भगवान राम के बजाय बाबर को अपना प्रतीक मानती है सपा': योगी

अयोध्या (05 जनवरी 25)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में एक बैठक की, जहां उन्होंने आगामी मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने के लिए अपने बूथ पर पूरी मेहनत से काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'संपर्क और संवाद ही जीत का मंत्र है।' उन्होंने भाजपा को विकास की पार्टी बताते हुए कहा कि हमने अयोध्या को विकास का प्रतीक बनाया है। सीएम ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा राम के बजाय बाबर को अपना प्रतीक मानती है, जो देश और समाज के लिए विध्वंसकारी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'सपा ने अयोध्या को विकास से रोका और राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं।' उन्होंने आरोप लगाया कि सपा आज भी आतंकवादियों, दुराचारियों और अपराधियों के साथ खड़ी रहती है, जबकि भाजपा देश और प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रही है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!