Thursday, 01 Oct 2026

'भारत को लेकर सुधार लो रवैया, वर्ना मोदी से हार जाएंगे': स्टब

हेलसिंकी (04 अगस्त 25)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी दोस्त और फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने भारत को लेकर ट्रंप को कड़ा संदेश दिया है। स्टब ने कहा कि अगर अमेरिका ने भारत और ग्लोबल साउथ के देशों के प्रति सहयोगी और सम्मानजनक रवैया नहीं अपनाया, तो 'अमेरिका और पश्चिमी देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह खेल हार जाएंगे।' स्टब और ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती है। दोनों अक्सर साथ में गोल्फ खेलते हैं।

स्टब ने ट्रंप को समझाया कि भारत को नजरअंदाज करना या उसके खिलाफ टैरिफ की कठोर नीति अपनाना अमेरिका के लिए नुकसानदेह होगा। उनका कहना है कि विदेश नीति गरिमापूर्ण और सहयोगी नहीं रही तो भारत जैसे देश रूस और चीन के और करीब चले जाएंगे। स्टब ने हाल ही में चीन के तियानजिन में हुए SCO शिखर सम्मेलन का जिक्र किया, जहाँ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक मंच पर दिखाई दिए। इस मुलाकात ने अमेरिका और यूरोप की चिंता बढ़ा दी है। मार्च में फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में ट्रंप और स्टब ने सात घंटे तक गोल्फ खेला था। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से स्टब को 'युवा और शक्तिशाली नेता' बताया और उनकी तारीफ की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे देश से आने के बावजूद स्टब को ट्रंप पर असामान्य स्तर का प्रभाव हासिल है।इससे पहले अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बॉल्टन ने भी कहा था कि ट्रंप की 'विनाशकारी टैरिफ नीति' ने दशकों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। उनके मुताबिक अमेरिका भारत को रूस से दूर करने और चीन से सावधान करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन टैरिफ की वजह से भारत अब रूस और चीन दोनों के करीब जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!