Wednesday, 30 Sep 2026

'मन की बात' जन-जीवन को दिशा देने वाला अभियान

भोपाल (26 जुलाई 26)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 'मन की बात' कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह है। यह जन-जीवन को नई दिशा देने वाला जन अभियान है। प्रधानमंत्री की प्रत्येक 'मन की बात' गागर में सागर के समान होती है। कम समय में गहन विचार और उपयोगी संदेश देती हैं। यह कार्यक्रम ज्ञान का ऐसा भंडार है, जिसमें जीवन को सरल, सफल और सार्थक बनाने वाले अनेक प्रेरक संदेश समाहित रहते हैं। हमारे विचारों को समृद्ध और दृष्टि को व्यापक बनाते हैं। अनेक विषयों की उपयोगी जानकारी सरल भाषा में प्राप्त होती है।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में देश के हर क्षेत्र से ऐसे प्रेरक प्रसंग बताते हैं, जो सामान्य लोगों के असाधारण प्रयासों का परिचय कराते हैं। यह संदेश देते हैं कि जागरूक और उत्तरदायी नागरिकों के प्रयासों से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से कहा कि आप देश का वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य भी हैं। आप सभी इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने की आदत विकसित करें। इस प्रेरक कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड को दूसरों को भी सुनने के लिए प्रेरित करें। राज्यपाल पटेल रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के पूर्व कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल के साथ छात्राओं, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संस्थान के सभागार में 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को नियमित सुनने से 'नया उत्साह, नया विश्वास और नए लक्ष्य” प्राप्त करने की प्रेरणा का संचार होता है। जीवन की अनेक कठिनाइयों के समाधान को सकारात्मक सोच, जन-भागीदारी और सतत प्रयासों से संभव बनाने की सीख मिलती है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!