आजमगढ़ (18 अगस्त 24)। लालगंज में एक निजी कार्यक्रम में शनिवार को दिन में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कोलकाता डॉक्टर के मर्डर के मामले में पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि वह खुद महिला हैं। महिला का दुख दर्द समझती हैं। सीबीआई या जो भी संस्था से जांच करवाने का मामला था, उन्होंने करवाया है।
वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी इस मामले में राजनीति कर रही है। जो उसको नहीं करना चाहिए। इस घटना को लेकर डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन भाजपा राजनीति कर रही है। वहीं उन्होंने मामले को यूपी में हुई घटनाओं से जोड़ते हुए कहा कि सोनभद्र में बेटी की साथ जो हुआ, लखनऊ में दलित महिला ने सीएम कार्यालय में आत्मदाह कर लिया। इस पर बीजेपी के लोग नहीं बोल रहे हैं। पत्रकार अगर आवाज उठाता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। जेल भेज दिया जाता है।