Wednesday, 30 Sep 2026

'मेरा अपमान किया, मेरे लिए सभी विकल्प खुले': चंपई सोरेन

नईदिल्ली (18 अगस्त 24)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बारे में हाल ही में काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। इन अफवाहों के बीच, चंपई सोरेन ने ट्विटर पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है और अपने भविष्य को लेकर जानकारी दी है। आपको बता दें कि चंपई सोरेन ने अब सार्वजनिक रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने समर्थकों के लिए एक भावुक संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने पार्टी से मिले अपमान और दर्द को शब्दों में बयां किया है।

चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि इस सबके बावजूद पार्टी ने उन्हें उनकी सेवाओं का उचित मूल्य नहीं दिया। इस दर्द को व्यक्त करते हुए, चंपई ने यह भी बताया कि पार्टी छोड़ने के बाद उनके पास कौन-कौन से विकल्प खुले हैं और वे क्या कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से जो हालात बन गए हैं, उन्होंने उन्हें भीतर से तोड़ दिया है। उन्होंने आत्ममंथन के बाद यह निर्णय लिया कि अब उनके लिए नई दिशा चुनने का समय आ गया है। चंपई ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे इस कठिन समय में उनका समर्थन करें और उनके फैसले का सम्मान करें।

चंपई सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'इतने अपमान और तिरस्कार के बाद, मुझे एक वैकल्पिक रास्ता खोजने के लिए मजबूर होना पड़ा है। विधायक दल की बैठक में मैंने भारी मन से यह घोषणा की कि 'आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है।' इस नए अध्याय में मेरे सामने तीन प्रमुख विकल्प थे। पहला, राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेना; दूसरा, एक अलग राजनीतिक संगठन स्थापित करना; और तीसरा, अगर किसी साथी का साथ मिले, तो उसके साथ मिलकर इस यात्रा को जारी रखना।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!