Wednesday, 30 Sep 2026

'ये हानिया और नसरल्लाह की शहादत का बदला': ईरान

तेहरान (02 अक्टूबर 24)। ईरान ने इजराइल पर हमला कर दिया है। ईरान ने एक के बाद एक 100 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। इस हमले के बाद ईरान ने पहली बार बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ये हमला इस्माइल हानिया और नसरल्लाह की शहादत का बदला लेने के लिए किया गया है। ईरानी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इजरायल पर मिसाइल दागने का आदेश ईरानी के सर्वोच्च नेता खामेनेई द्वारा दिया गया है। ईरान की आर्मी यूनिट आईआरजीसी ने बयान जारी करते हुए कहा, इस्माइल हानिया, सैय्यद हसन नसरल्लाह और शहीद निलफोरूशन की शहादत के जवाब में हमने कब्जे वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया। अगर इजरायल ईरान के ऑपरेशन का जवाब देता है, तो उसे विनाशकारी हमलों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण सैन्य स्थलों को निशाना बनाया गया है। यह हमलों की पहली लहर है। इस हमले को लेकर अमेरिका ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। अमेरिका ने कहा था कि अगर ईरान हमले करता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान के मिसाइल हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का भी बयान सामने आया है। राष्ट्रपति बाइडेन ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि इजरायल को ईरानी मिसाइल हमलों से बचाने और क्षेत्र में अमेरिकी सेना की रक्षा करने में मदद करने के लिए तैयार है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!