Wednesday, 30 Sep 2026

'योगी देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री': केशव मौर्य ने की तारीफ

मिर्जापुर (18 अगस्त 24)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच के रिश्तों को लेकर अक्सर खबरे आती रहती हैं। हाल ही में इन दोनों नेताओं के बीच मतभेदों की चर्चा सुर्खियों में रही। लेकिन रविवार को मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव के सिलसिले में दिए गए बयान से ऐसा लगता है कि सरकार और संगठन के बीच की तनातनी कम हो गई है।

उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने रविवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं और प्रदेश की राजनीति में एक नई दिशा दी है। मौर्य ने मुख्यमंत्री की तुलना में देश में किसी भी अन्य मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को नगण्य बताया और कहा कि योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व सबसे उत्कृष्ट है।

मौर्य ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई लहर आई है और उन्होंने समाज के सभी वर्गों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं और कार्यों को सही से समझने में विफल रहे हैं और इसका फायदा पार्टी को आगामी उपचुनावों में मिलेगा। केशवप्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्हें देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री करार दिया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!