Wednesday, 30 Sep 2026

'लाइफटाइम गोल्डन वीज़ा' नहीं: UAE

यूएई (10 जुलाई 25)। संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने उन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि भारतीय नागरिकों को 'लाइफटाइम गोल्डन वीज़ा' दिया जा रहा है। UAE के संघीय प्राधिकरण  पहचान, नागरिकता, सीमा शुल्क और पोर्ट सुरक्षाने साफ शब्दों में कहा है कि 'कुछ विशेष राष्ट्रीयताओं को जीवनभर का गोल्डन वीज़ा देने का कोई प्रावधान नहीं है' और इस तरह की खबरें  पूरी तरह गलत व अफवाह पर आधारित हैं। 

गोल्डन वीज़ा यूएई की ओर से जारी किया जाने वाला एक विशेष रेजिडेंसी वीज़ा है, जो आमतौर पर 5 या 10 वर्षों के लिए दिया जाता है। यह वीज़ा मुख्य रूप से निवेशकों, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, उद्यमियों, और उत्कृष्ट छात्रों को दिया जाता है, ताकि वे यूएई में लंबी अवधि तक रहकर अपना योगदान दे सकें। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर यह दावा किया जा रहा था कि यूएई ने भारतीय नागरिकों के लिए 'लाइफटाइम गोल्डन वीज़ा' स्कीम शुरू की है। कई लोगों ने इसे साझा किया और वीज़ा संबंधी सेवा प्रदाताओं ने इस पर पैकेज बेचना भी शुरू कर दिया।इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए Identity, Citizenship, Customs and Port Security ने बताया कि 'यूएई में किसी भी विशेष राष्ट्रीयता के लिए 'लाइफटाइम' वीज़ा की कोई नीति नहीं है। गोल्डन वीज़ा कुछ मानकों के तहत पात्रता पूरी करने वाले व्यक्तियों को एक तय समय के लिए जारी किया जाता है।' 



Tags:

Follow us

This question is not available..!