Wednesday, 30 Sep 2026

'विपक्ष में बैठने को तैयार रहे INDIA गठबंधन': अमित शाह

चंडीगढ़ (05 अगस्त 24)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उन्हें 2029 में भी विपक्ष में बैठने की तैयारी करनी चाहिए। शाह ने चंडीगढ़ में जल आपूर्ति परियोजना न्याय सेतु का उद्घाटन और स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत करते हुए ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की और कहा कि एनडीए देश में 2029 के लोकसभा चुनावों में फिर से जीत दर्ज करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ' INDIA ब्लॉक को 2029 में भी विपक्ष में बैठने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि विपक्ष को जो करना है करने दें, 2029 में एनडीए आएगा और मोदी जी आएंगे। वे (विपक्ष) नहीं जानते कि भाजपा ने इस चुनाव में उतनी सीटें जीती हैं जितनी कांग्रेस को तीन चुनावों में मिली थीं।' विपक्ष पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अस्थिरता पैदा करना चाहती है और उन्हें विपक्ष में रहकर काम करने का तरीका सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ये लोग जो अस्थिरता फैलाना चाहते हैं, वे बार-बार कहते हैं कि यह सरकार चलने वाली नहीं है। मैं उन्हें आश्वस्त करने आया हूं कि न केवल सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि अगली सरकार भी एनडीए की होगी।’

Tags:

Follow us

This question is not available..!