Friday, 09 Oct 2026

'वोट चोर-गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान

इंदौर (14 अक्टूबर 25)। इंदौर शहर कांग्रेस के आह्वान पर पूरे इंदौर के प्रत्येक वार्ड में एक साथ 'वोट चोर-गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के युवा नेता दीपक जोशी 'पिंटू' ने बताया कि देश भर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता के सरकार चुनने के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

पिंटू जोशी ने चुनाव आयोग और बीजेपी का षड्यंत्र है कि जनता को साफ़ सुथरे चुनाव से दूर रख ईवीएम और मतदाता सूची में फ़र्ज़ीवाडा कर जनता से सरकार चुनने का हक़ छीन लिया जाए। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में धोखाधड़ी से बीजेपी सरकार सत्ता में आ गई, जबकि जनता कांग्रेस के साथ थी ।

इस अन्याय के विरोध में इंदौर के प्रत्येक वार्ड में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, शहर प्रभारी संजीव सक्सेना, सौमिल नाहटा एवं शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे उपस्थित रहेंगे।

इसी क्रम में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के प्रमुख चौराहों पर यह आयोजन होगा। 15 अक्टूबर बुधवार को वार्ड 55 के छावनी चौराहा पर प्रातः 9 बजे, वार्ड 64 के चितावद चौराहा पर प्रातः 9:30 बजे, वार्ड 63 के अग्रसेन महाराज प्रतिमा चौराहा पर प्रात: 10 बजे,  वार्ड 56 के चिमनबाग़ चौराहा पर प्रात: 10 बजे, वार्ड 59 के हरसिद्धि माता मंदिर चौराहा पर प्रात:10 बजे, वार्ड 62 के हाथीपाला चौराहा पर प्रात:10 बजे, वार्ड 57-58 के राजवाड़ा चौक पर प्रात:11 बजे,   वार्ड 60 के रानीपुरा झंडा चौक पर प्रात:11 बजे और  वार्ड61 के सोनकर समाज धर्मशाला, जबरन कॉलोनी पर प्रात:11 बजे चलाया जाएगा। 

        

Tags:

Follow us

This question is not available..!