नईदिल्ली (28 मार्च 25)। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा मजबूत है, लेकिन हम इसे सत्ता के बिना लागू नहीं कर सकते। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 100 सीट मिलीं, अगर हमने और मेहनत की होती तो 20-30 सीट और जीतकर सरकार बना सकते थे। इस बैठक में देशभर के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों से कांग्रेस के जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बैठक AICC सत्र से ठीक पहले आयोजित की गई है, जिससे पार्टी के रणनीतिक कदमों को साझा किया जा सके। 2024 के लोकसभा चुनावों में, INDIA गठबंधन ने एकजुट होकर बीजेपी को 240 सीटों तक सीमित कर दिया। उनका ‘संविधान बचाओ’ अभियान ने बीजेपी-आरएसएस के संविधान बदलने की गुप्त योजना का पर्दाफाश किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज बीजेपी को बहुमत की कमी हो रही है और वह दो सहयोगियों पर निर्भर है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगभग 100 सीटें जीतीं। यदि और मेहनत की होती तो 20-30 सीटें और मिल सकती थीं, जिससे एक वैकल्पिक सरकार बन सकती थी। कांग्रेस ने इस असफलता को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति को आगे बढ़ाने की बात की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई बीजेपी और RSS के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह जारी रहेगी। यह लड़ाई सड़कों तक ले जाने की जरूरत है।