Saturday, 03 Oct 2026

'सीएम विजयन और मोदी में है गुप्त समझौता: राहुल गांधी

पलक्कड़ (07 अप्रैल 26)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को 'अहंकारी' करार दिया है। पलक्कड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि जहाँ दिल्ली में मोदी को लगता है कि उनके अलावा कोई देश नहीं चला सकता, वहीं केरल में विजयन को लगता है कि उनके बिना राज्य का अस्तित्व नहीं है।

राहुल गांधी ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि भाजपा सरकार केवल उन्हें ही निशाना क्यों बनाती है। उन्होंने कहा 'मैं भाजपा से लड़ता हूं। मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की। ED ने मुझसे 55 घंटे तक पूछताछ की, मेरी सदस्यता रद्द की गई और मैं जमानत पर बाहर हूं। लेकिन केरल के मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर कोई जांच क्यों नहीं होती? पूरी दुनिया जानती है कि केरल के सीएम भ्रष्ट हैं, फिर भी मोदी उन्हें बचा रहे हैं।' राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर जगह धर्म और हिंदू धर्म की बात करते हैं, लेकिन जब वे केरल आते हैं, तो सबरीमाला मंदिर और वहां से 'चोरी हुए सोने' के मुद्दे पर चुप्पी साध लेते हैं। राहुल के अनुसार, यह विजयन और मोदी के बीच 'मदद करो और मदद लो' की राजनीति का हिस्सा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!