Monday, 28 Sep 2026

'स्वाति केस में दो वर्जन हैं, उम्मीद है निष्पक्ष जांच होगी': केजरीवाल

नईदिल्ली (22 मई 24)। आप सांसद स्वाति मालीवाल के सरकारी आवास पर कथित हमले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले की निषपक्ष जांच होगी और न्याय मिलना चाहिए। मालीवाल ने आरोप लगाया है कि जब वह 13 मई को मुख्यमंत्री से मिलने गईं तो केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार ने उन पर 'हमला' किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला फिलहाल 'न्यायाधीन' है और उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। केजरीवाल ने कहा, 'लेकिन मुझे उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी। न्याय मिलना चाहिए। घटना के दो संस्करण हैं। पुलिस को दोनों संस्करणों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।' यह पूछे जाने पर कि क्या वह घटना के समय अपने आधिकारिक आवास पर मौजूद थे, आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि वह वहां थे। उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।' उनके सहयोगी कुमार इस मामले में फिलहाल पांच दिन की पुलिस हिरासत में हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!