Wednesday, 30 Sep 2026

'हमारे संबंध सदियों पुराने हैं', मालदीव की तारीफ में बोले मोदी

नईदिल्ली (08 अक्टूबर 24)। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आज भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने वर्चुअल माध्यम से मालदीव के हनीमाधू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का उद्घाटन भी किया। मुलाकात के दौरान मुइज्जू ने पीएम मोदी को मालदीव आने का निमंत्रण भी दिया।

बैठक के बाद दोनों नेताओं ने हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त बयान जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं और भारत, मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और मित्र देश है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने आपसी सहयोग को एक नई रणनीतिक दिशा देने के लिए 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक और मैरीटाइम सिक्योरिटी पार्टनरशिप' का विजन अपनाया है। उन्होंने कहा, 'डेवलपमेंट पार्टनरशिप हमारे संबंधों का एक अहम पहलू है, जिसमें हमेशा मालदीव के लोगों के हितों को प्राथमिकता दी गई है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!