Saturday, 03 Oct 2026

'हम रोज चुम्मा लेते हैं, आज इसको कल उसको': जेडीयू MLA

भागलपुर (11 मार्च 25)। गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब इनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विधायक गोपाल मंडल भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। इसके साथ ही वे ऑर्केस्ट्रा डांसर के गाल पर नोट लगाते भी दिख रहे हैं। 

दरअसल, गोपाल मंडल होली मिलन समारोह में पहुंचे थे, जिसमें वे भोजपुरी गाने पर ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ ठुमके लगाते नजर आए थे। वायरल वीडियो में गोपाल मंडल ने कहा कि हम रोज चुम्मा लेते हैं, आज इसको कल उसको... बच्चियों को आगे बढ़ाते हैं, जितना वायरल करना है करो ।’ वहीं ऑर्केस्ट्रा डांसर के गाल पर 500 का नोट रखने पर उन्होंने कहा कि मैंने 500 का नोट देकर बच्ची के उत्साह बढ़ाने का काम किया, वो कलाकार है।’ गोपाल मंडल ने आगे कहा कि कोई अपनी बच्ची को चुम्मा नहीं लेता है। चुम्मा लेकर मैंने उसके उत्साह को बढ़ाया। वहीं उन्होंने कहा कि रंगारंग कार्यक्रम हो रहा, आनंद लीजिए। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!