Wednesday, 30 Sep 2026

'हरियाणा में लगातार तीसरी बार कमल खिला': नरेंद्र मोदी

नईदिल्ली (09 अक्टूबर 24)। हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी दफ्तर में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, 'जहां दूध-दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा'। हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया है। आज नवरात्रि का छठा दिन है, मां कात्यायनी का दिन है। मां कात्यायनी हाथ में कमल लेकर सिंह पर विराजमान हैं। वह हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पवित्र दिन पर हरियाणा में तीसरी बार कमल खिला है।' 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हरियाणा में जीत पार्टी कार्यकर्ताओं, जेपी नड्डा, सीएम नायब सिंह सैनी की कड़ी मेहनत का नतीजा है। आज विकास की गारंटी ने झूठ की गांठ को खत्म कर दिया है। हरियाणा की जनता ने इतिहास रच दिया है। हरियाणा का गठन 1966 में हुआ था। हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं, जिनमें से 10 चुनावों में हरियाणा की जनता ने सरकार बदली है, लेकिन इस बार हरियाणा की जनता ने जो किया है, वो पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार हरियाणा में 5 साल के 2 कार्यकाल पूरे करने के बाद कोई सरकार बनी है।'

दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जहां भी बीजेपी की सरकार बनती है, वहां के लोग लंबे समय तक बीजेपी का समर्थन करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की क्या स्थिति है? पिछली बार कांग्रेस की सरकार कब सत्ता में आई थी? करीब 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार दोबारा बनी थी और तब से अब तक उनकी सरकार दोबारा नहीं बनी है...देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों ने कांग्रेस के लिए 'नो एंट्री' के बोर्ड लगा दिए हैं।'

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई और नतीजे घोषित किए गए और यह भारतीय संविधान और लोकतंत्र की जीत है। जम्मू-कश्मीर की जनता ने एनसी गठबंधन को जनादेश दिया, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। अगर वोट शेयर प्रतिशत देखें तो बीजेपी जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।'


Tags:

Follow us

This question is not available..!