Saturday, 03 Oct 2026

'होली के रंग का बुरा न माने मुसलमान': भाजपा विधायक

नईदिल्ली (11 मार्च 25)। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक की होली के दौरान मुस्लिम समुदाय से ‘घर के अंदर रहने’ और ‘हिंदुओं को बिना किसी परेशानी के त्योहार मनाने देने’ की अपील ने विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं, अब इस पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं मुसलमानों से अपील करता हूं कि साल में 52 शुक्रवार होते हैं और इस बार एक शुक्रवार को होली का पर्व पड़ रहा है। इस दिन हिंदुओं को त्योहार मनाने देना चाहिए। अगर होली का रंग मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लग जाए, तो उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए। अगर उन्हें इससे कोई परेशानी हो तो उन्हें घरों में रहना चाहिए, ताकि सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे।' विधायक की इस टिप्पणी पर जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि मुस्लिम समुदाय रमजान के दौरान रोजा रखते हैं और शुक्रवार को विशेष नमाज अदा करते हैं, तो उन्होंने कहा, 'उनका हमेशा दोहरा रवैया रहा है। वे अबीर-गुलाल बेचने वाले स्टॉल लगाकर पैसे कमाते हैं, लेकिन अगर उनके कपड़ों पर रंग लग जाता है तो उन्हें दोज़ख (नरक) का डर सताने लगता है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!