Thursday, 01 Oct 2026

'70 का हो गया हूं, सठिया गया हूं': विजयवर्गीय

इंदौर (19 जुलाई 26)। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान शनिवार को राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। शनिवार को विधानसभा-1 स्थित पीएम राइस स्कूल अहिल्या आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वे छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में कहा, 'मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं। जो गलत है, वह गलत है और जो सही है, वह सही। 70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं... किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है।'

विजयवर्गीय ने कहा कि वह हमेशा स्पष्ट और दोझ्रटूक बात करने में विश्वास रखते हैं। उनके अनुसार, किसी की पीठ पीछे टिप्पणी करने के बजाय सामने अपनी बात कहना बेहतर है। उन्होंने कहा कि सच को सच और गलत को गलत कहने में उन्हें कभी संकोच नहीं रहा। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चचार्एं शुरू हो गई हैं।

रहमान स्वयं को राम बताकर दोस्ती करता है

छात्राओं को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि 'रहमान, राम बताकर तुमसे दोस्ती करेगा।' उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी व्यक्ति की बातों में आने से पहले उसकी सही पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी जरूर करें। उनका कहना था कि जागरूकता और सतर्कता ही ऐसी परिस्थितियों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति से दोस्ती सोच-समझकर करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कई बार लोग अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर संबंध बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने छात्राओं को सामाजिक बुराइयों से बचने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति से दोस्ती सोच-समझकर करें और किसी की बातों में आए बिना उसकी पहचान और व्यवहार को समझें। साथ ही उन्होंने परिवारों से नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि समाज और परिवार मिलकर इस बुराई को खत्म कर सकते हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!