Friday, 09 Oct 2026

अंडमान-निकोबार में अगले पांच दिन स्थिति खतरनाक

नईदिल्ली (24 सितंबर 25)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय स्थिति पैदा होने के कारण अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के लिए ‘चक्रवाती चेतावनी' जारी की है, जिसके 24 सितंबर से तेज होने की संभावना है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम के चलते 25 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है, ऐसे में स्थानीय बंदरगाहों पर चेतावनी जारी कर दी गई है।

अधिकारियों ने कहा, '24 सितंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक दो स्थानों पर 40-50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।' एक अधिकारी ने कहा, ‘25 और 26 सितंबर को अंडमान द्वीप पर एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (07-11 सेमी) होने की संभावना है तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है तथा गरज के सााथ बौछारें पड़ सकती हैं। 'उन्होंने कहा, ‘27 और 28 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक-दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार तट पर 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज हवा चलने की आशंका है।' आने वाले पांच दिनों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका है और मछुआरों को 25 सितंबर तक अंडमान सागर तथा अंडमान और निकोबार तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!