Monday, 28 Sep 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण का उत्सव

नईदिल्ली (22 मई 24)। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के 10वें संस्करण के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का विषय 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' था।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता सिस्‍टर बीके शिवानी ने उपस्थितजनों को संबोधित किया तथा आयुर्वेद और इससे संबद्ध विज्ञानों के संबंध में समाज के लिए क्रमबद्ध तरीके से अपनी सेवाओं के विस्तार के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान युग में एआईआईए की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को मानवता की भलाई के लिए बदलाव लाने के लिए दृढ़ता और योग के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग के अभ्यास से शांतिपूर्ण मन से व्यक्ति को समाज कल्याण के लिए एक बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। उन्‍होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि सभी के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास में एक अस्पताल की तरह ही निरंतर प्रक्रिया अपनायी जानी चाहिए। बुनियादी ढांचा, संकाय और उनके मानव संसाधन विकास इसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!