Thursday, 01 Oct 2026

अखिलेश सिंह का केंद्र और बिहार सरकार पर हमला

पटना  (08 दिसंबर 24)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिहार में विकास के दावों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार की वास्तविक स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि विकास के मामले में बिहार 36वें स्थान पर है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार आज भी सबसे गरीब आबादी वाले राज्यों में से एक है। शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण साक्षरता में बिहार सबसे निचले पायदान पर है। उन्होंने मोदी सरकार के शौचालय निर्माण के दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि 94% स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, और मानव विकास सूचकांक में बिहार की स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने BPSC के नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और सर्वर डाउन जैसी समस्याओं पर छात्रों के साथ अन्याय का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान चीनी मिल खोलने और विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे किए गए थे, लेकिन अब तक इन पर कोई कदम नहीं उठाया गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!