Wednesday, 30 Sep 2026

अगर आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस की सीटों में इजाफा

नईदिल्ली (23 अगस्त 24)। अगर आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी हो सकती है जबकि बीजेपी का ग्राफ थोड़ा गिर सकता है। आजतक और सी-वोटर द्वारा किए गए 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 38% वोट और कांग्रेस को 25% वोट मिल सकते हैं जबकि अन्य पार्टियों को 37% वोट मिल सकते हैं। सीटों की बात करें तो बीजेपी को 244 सीटें, कांग्रेस को 106 सीटें, और अन्य को 193 सीटें मिलने का अनुमान है।

इस सर्वे से यह जानने की कोशिश की गई कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हों तो किसकी सरकार बनेगी। नतीजों के अनुसार एनडीए को 44% वोट, इंडिया ब्लॉक को 40% वोट और अन्य को 16% वोट मिल सकते हैं। सीटों के हिसाब से एनडीए को 299 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 233 सीटें और अन्य को 11 सीटें मिलने की संभावना है। पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आए थे जिसमें बीजेपी को 240 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस को 99 सीटें मिली थीं। इस नए सर्वे में एनडीए की सीटों में 6 सीटों की बढ़त और इंडिया ब्लॉक की सीटों में 1 सीट की कमी दिख रही है। 

प्रधानमंत्री के लिए पसंदीदा नेता के सवाल पर 49% लोग नरेंद्र मोदी को जबकि 22% लोग राहुल गांधी को पीएम के रूप में देखना चाहते हैं। सर्वे के अनुसार, 37% लोगों का मोदी सरकार पर भरोसा है, जबकि 14% लोग बीजेपी के अहंकार से नाराज हैं। सर्वे में यह भी पूछा गया कि अब तक का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री कौन रहा है। 52% लोगों ने नरेंद्र मोदी को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री माना, जबकि 12% लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी और 12% लोगों ने 

देश की सबसे बड़ी समस्या के बारे में पूछे जाने पर 28% लोग बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या मानते हैं, 19% लोग महंगाई को, जबकि 6% लोग गरीबी को बड़ी समस्या बताते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रदर्शन के बारे में 34% लोगों का मानना है कि उनका काम अच्छा है, जबकि 15% लोग इसे औसत मानते हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर 24% लोग इसे बहुत अच्छा मानते हैं और 27% लोग अच्छा मानते हैं। जब पूछा गया कि राहुल और प्रियंका गांधी में से बेहतर कौन है, तो 55% लोगों ने राहुल गांधी को और 17% लोगों ने प्रियंका गांधी को बेहतर माना। कांग्रेस के प्रदर्शन पर 18% लोगों ने कहा कि यह बहुत अच्छा है, जबकि 26% ने इसे अच्छा माना। 







Tags:

Follow us

This question is not available..!