Tuesday, 29 Sep 2026

अगले 25-30 वर्षों में भारत हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक होगा

शिरडी (23 मई 26)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कोई भी शक्ति भारत को अगले 25-30 वर्षों में हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक बनने से नहीं रोक सकती। पहले भारत को हथियारों का आयातक समझा जाता था। शिरडी में आयुध निर्माण इकाई का उद्घाटन करने के बाद सिंह ने कहा कि लक्ष्य रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भूमिका को 50 प्रतिशत तक ले जाना है। उन्होंने कहा, 'निजी क्षेत्र की भागीदारी रक्षा क्षेत्र में केवल नट-बोल्ट के आपूर्तिकर्ता की ही नहीं है, बल्कि वह अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का निर्माता भी है।' सिंह ने कहा कि जब सरकार की दूरदृष्टि और निजी क्षेत्र का नवाचार एक साथ मिलते हैं, तभी देश नई ऊंचाइयों पर पहुंचता है। उन्होंने कहा, 'भारत को गोला-बारूद और स्वचालन का केंद्र बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!