Thursday, 01 Oct 2026

अग्नि-प्राइम के सफल परीक्षण के बाद बढ़ी भारत की ताकत

चांदीपुर (26 सितंबर 25)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारत की स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (एसएफसी) ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से इंटरमीडिएट रेंज की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह सफल परीक्षण भारत की सामरिक शक्ति को और मजबूत करेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ, एसएफसी और सशस्त्र बलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षण के बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम लॉन्च करने की क्षमता है।

दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली मिसाइलें- RS-28 सरमत (रूस): इसे 'शैतान 2' भी कहा जाता है, यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी गति मैक 20 से अधिक और रेंज 18,000 किमी है। यह कई परमाणु वारहेड ले जा सकती है। 

DF-41 (चीन): चीन की सबसे शक्तिशाली ICBM, जो मैक 25 की गति से चलती है। इसकी रेंज 15,000 किमी है और यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल्स (MIRV) से लैस है।

LGM-30 मिनटमैन III (अमेरिका): अमेरिकी शस्त्रागार की सबसे शक्तिशाली ICBM, जो मैक 23 की गति से यात्रा करती है। इसकी रेंज 13,000 किमी है और यह परमाणु हमले के लिए सटीक मानी जाती है।

ट्राइडेंट II (अमेरिका): अमेरिका की दूसरी सबसे शक्तिशाली मिसाइल, जो पनडुब्बी से लॉन्च की जाती है। इसकी गति मैक 24 और रेंज 12,000 किमी है। इसे अमेरिकी और ब्रिटिश पनडुब्बियों पर तैनात किया गया है।

यार्स मिसाइल (रूस): यह रूस की प्रमुख भूमि-आधारित ICBM है, जिसकी रेंज 12,000 किमी तक बताई जाती है। यह एक ठोस-प्रणोदक मिसाइल है।

M51 मिसाइल (फ्रांस): फ्रांस की पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल। इसकी रेंज 8,000 से 10,000 किमी है। यह MIRV से लैस है।

अग्नि-V मिसाइल (भारत): भारत की सबसे शक्तिशाली ICBM, जिसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। इसकी रेंज 7,000 किमी से अधिक है और यह MIRV तकनीक से लैस है।

Kh-47M2 किंजल मिसाइल (रूस): यह एक रूसी हाइपरसोनिक एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी गति मैक 10 तक है। इसकी रेंज 2,000 किमी है।

3M22 जिरकोन मिसाइल (रूस): रूस की हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल, जो मैक 8 से 9 की गति से चलती है। इसकी रेंज 1,000 किमी है और इसे दुश्मन के युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

ब्रह्मोस मिसाइल (भारत-रूस): भारत और रूस का संयुक्त उत्पाद, जो दुनिया की एकमात्र ऐसी मिसाइल है जिसे जमीन, हवा और पानी तीनों जगहों से लॉन्च किया जा सकता है। इसकी गति मैक 7 से 8 है और एक एक्सटेंडेड वेरिएंट पर काम चल रहा है, जिसकी रेंज 600 किमी से अधिक होगी।

 

Tags:

Follow us

This question is not available..!