Thursday, 01 Oct 2026

अजमेर दरगाह में मंदिर का दावा करने पर मिली धमकी

अजमेर (30 नवंबर 24)। अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक कॉल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को कनाडा में होने का दावा किया। धमकी देने वाले ने विष्णु गुप्ता को कहा कि 'तेरा सर कलम कर दिया जाएगा।' कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि गुप्ता ने अजमेर दरगाह का मामला कोर्ट में दायर करके एक बड़ी गलती की है। विष्णु गुप्ता ने बताया कि उन्हें दो फोन कॉल्स आई हैं। पहले कॉल करने वाला व्यक्ति ने खुद को कनाडा से बताया, जबकि दूसरा कॉल करने वाला भारत से था। दोनों ने गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। गुप्ता ने साफ कहा कि वह इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और वह कानून के तहत अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। धमकी मिलने के बाद, विष्णु गुप्ता ने दिल्ली के बाराखंभा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद न्यायालय के माध्यम से अपनी मांग को सही तरीके से उठाना है और अपने मंदिरों को वापस लेना है। गुप्ता ने यह भी कहा कि अजमेर दरगाह कभी शिव मंदिर हुआ करता था और भविष्य में भी रहेगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!