Sunday, 04 Oct 2026

अन्याय करने वाले जवाबदेह ठहराए जाएं: प्रियंका

नईदिल्ली (04 अक्टूबर 26)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने महिला विरोधी अपराधों के विरोध में आवाज उठाने वाली लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) और अन्य संस्थानों की छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को डर के साये में क्यों रहना चाहिए और उनके साथ अन्याय करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'मुझे एलएसआर और अन्य कॉलेजों की उन सभी लड़कियों पर बहुत गर्व है, जो हर दिन महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के विरोध में अपनी आवाज उठा रही हैं।' उन्होंने सवाल किया कि महिलाओं को डर के साये में क्यों रहना चाहिए और उन्हें अन्याय सहने के लिए क्यों कहा जाना चाहिए? कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिलाओं पर हमला करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, यह सभी महिलाओं की लड़ाई है। हममें से हर एक को खड़ा होना चाहिए और अपनी मौजूदगी दर्ज करानी चाहिए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!