Saturday, 03 Oct 2026

अभिनेता आलोक नाथ व श्रेयस तलपड़े पर एफआईआर

लखनऊ (03 फरवरी 25)। बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ को ब्रांड एंबेसडर बताकर ‘द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी’ (एलयूसीसी) ने एक चिटफंड स्कीम निकाली, जिसमें 6 वर्षों में दोगुना रकम देने का झांसा देकर 45 लोगों से 9.12 करोड़ रुपए ठगे गए। ठगी के आरोपियों ने एजेंट के तौर पर जुड़ने वाले लोगों को मैनेजर के पद पर रखकर अन्य लोगों को इस योजना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। 

नवंबर माह में अचानक सोसाइटी के कार्यालय बंद होने लगे, जिसके बाद पीड़ितों ने मोहनलालगंज और बीकेटी कोतवाली में शिकायत की। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परेशान निवेशकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में गोमती नगर विस्तार थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। अनीस अहमद नामक पीड़ित ने बताया कि 8 वर्ष पहले उनकी मुलाकात बाराबंकी के डॉ. उत्तम सिंह राजपूत से हुई थी, जिन्होंने उन्हें इस सोसाइटी के बारे में बताया। डॉ. उत्तम ने कहा कि अगर लोग कंपनी में निवेश करते हैं, तो उनकी रकम 6 साल में दोगुना हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह कोऑपरेटिव सोसाइटी भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। अनीस ने प्रारंभ में 10 लाख रुपए की छोटी-छोटी राशियां जमा कीं और उन्हें रसीद, बॉंड और पासबुक भी दी गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!