Saturday, 03 Oct 2026

अभिनेता सैफ पर देर रात हमला, हमलावर की तस्वीर आई सामने

मुंबई (16 जनवरी 25)। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात उनके ही अति सुरक्षा वाले घर में हमला हो गया। एक बदमाश ने उनके अपार्टमेंट में घूसकरपहले उनके बच्चे की मेड पर हमला किया और उसके चीखने पर उसे बचाने आये सैफ अली खान पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। 

इधर मुंबई में फिल्म स्टार सैफ अली खान पर हुए हमले के संदिग्ध की पहली तस्वीर और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध शख्स सैफ के घर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है, और उसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह शख्स किस तरह से अभिनेता के घर में घुसता है। यह संदिग्ध आरोपी उस बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जहां सैफ अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस ने पहले कहा था कि वह घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। इन फुटेज में दो संदिग्ध दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस के लिए यह कहना मुश्किल है कि इनमें से कौन सैफ पर हमलावर था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और इसके लिए 15 जांच टीमों का गठन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, करीना कपूर बुधवार रात 1:30 बजे एक पार्टी से घर लौटी थीं, और सैफ पर हमला लगभग दो बजे हुआ। हमलावर ने पहले सैफ की घरलू सहायिका पर हमला किया, फिर सैफ भी बीच--बचाव करने आए और हमलावर ने उन पर भी चाकू से छह वार किए। इनमें से दो घाव गंभीर थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!