Monday, 28 Sep 2026

अभिनेता सोनू सूद थाईलैंड के ब्रांड एंबेसडर बने

मुंबई (11 नवंबर 24)। कोरोना काल में लोगों के मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में सोनू सूद को नई उपलब्धि हासिल हुई है। एक्टर को थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने देश का ‘ब्रांड एंबेसडर’ और ‘मानद पर्यटन सलाहकार’ बनाया है। इस खबर के बाद सोनू के फैंस बेहद खुश हैं और वे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। यह जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'थाईलैंड में पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने पर सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूँ। मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा मेरे परिवार के साथ इस खूबसूरत देश में थी और अपनी नई भूमिका में मैं देश के शानदार परिदृश्यों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सलाह देने और बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हूँ। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ❤️'। एक्टर के इस पोस्ट को फैंस और उनके करीबी दोस्त व सेलेब्स खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!