मुंबई (13 जून 25)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। सूत्रों ने एक न्यूज चैनल को बताया कि यह घटना एक मैच के दौरान हुई। हालांकि, मेडिकल मदद भी उन्हें नहीं बचा सकी। संजय की पहली शादी करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। फिर तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।