Wednesday, 30 Sep 2026

अभिनेत्री सांसद कंगना ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

ओंकारेश्वर (25 दिसंबर 25)। प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं हिमाचल की मंडी लोकसभा से BJP सांसद कंगना रनौत हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुँचीं। उन्होंने नर्मदा नदी के पावन तट पर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक भगवान श्री ओंकारेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर पहुँचने पर ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राजा राव पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। दर्शन के दौरान कंगना रनौत ने भगवान ओंकारेश्वर का अभिषेक कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शनों के बाद  मीडिया से चर्चा करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि नर्मदा नदी के तट पर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर उनका मन अत्यंत पावन और शांत हो गया है। उन्होंने ओंकारेश्वर की दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण और व्यवस्थाओं की सराहना की। कंगना रनौत के आगमन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दर्शनों के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इससे पहले हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया, जहाँ श्याम मोर्य सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!