Wednesday, 30 Sep 2026

अमित शाह का दावा- '35 साल तक और सत्ता में रहेगी भाजपा'

नईदिल्ली (18 अगस्त 24)। दिल्ली में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि बीजेपी 35 साल तक और सत्ता में रहेगी। कोई भी 35 साल तक बीजेपी को सत्ता से हटा नहीं सकता है। शाह ने कहा कि बीजेपी की जड़ें मजबूत हैं, संगठन मजबूत हैं। बीजेपी जहां सत्ता में है। वहां से जाती नहीं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जहां जाती है फिर वहां आती नहीं। बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!