Saturday, 03 Oct 2026

अमित शाह का दावा- TMC सत्ता से जाएगी और, बीजेपी आएगी

कोलकाता (25 अप्रैल 26)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता में रैली को संबोधित कर रहे हैं। संबोधन के दौरान अमित शाह मे कहा कि बंगाल की जनता ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, बदलाव के लिए पूरे उत्साह से मतदान किया। ऐसे में TMC का सत्ता से बाहर जाना तय है। बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ BJP की सरकार बनने जा रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को हुए मतदान के विश्लेषण के बाद यह साफ है कि भाजपा 152 में से कम से कम 110 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। अमित शाह ने कहा, 'हमने गुरुवार रात भर के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों में से भाजपा 110 या उससे अधिक सीटें जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में अगली सरकार बनाएंगे।' उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में इस बार कोई साधारण लहर नहीं, बल्कि परिवर्तन की 'सुनामी' चल रही है। ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए गृह मंत्री ने अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा, 'मैं वर्तमान मुख्यमंत्री को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि उनका उत्तराधिकारी वही होगा जो बंगाल की मिट्टी में पैदा हुआ और पला-बढ़ा है। वह न केवल बंगाली भाषी होगा, बल्कि उसने अपनी पढ़ाई भी बंगाली माध्यम से की होगी। एक 'सच्चा बंगाली' ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!