Saturday, 03 Oct 2026

अमित शाह तीन दिनी यात्रा पर कश्मीर पहुंचे

जम्मू (06 अप्रैल 24)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को जम्मू पहुंचे। विमानतल पर उनकी अगवानी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रधान सत शर्मा के साथ अधिकारियों ने की। वे तीन दिन घाटी में रहकर विभिन्न गतिविधियों का जायजा लेंगे। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को वह कठुआ जिले के संवेदनशील हीरानगर सेक्टर का दौरा करेंगे, जहां वे पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अग्रिम सीमा चौकी का निरीक्षण करेंगे। 

इस दौरान गृह मंत्री सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों से बातचीत कर घुसपैठ रोधी तंत्र की समीक्षा करेंगे और मौजूदा सुरक्षा हालात पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। गृह मंत्री की इस अहम यात्रा को हाल ही में कठुआ जिले में हुई आतंकी मुठभेड़ और जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाह के दौरे से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है। विशेष रूप से हीरानगर सेक्टर सहित सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने कई संवेदनशील गांवों में घर-घर तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह हीरानगर दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!